ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी
Modified Date: March 3, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: March 3, 2026 3:38 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) भारत ने मंगलवार को ईरान में अपने नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और जहां तक ​​संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी, क्योंकि अमेरिका और इजराइल के ताजा सैन्य हमलों के मद्देनजर वहां स्थिति बिगड़ गई है।

तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक ताजा परामर्श में कहा, ‘‘बदलते हालात को देखते हुए, ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक गतिविधियों से बचने और जहां तक ​​संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘भारतीय खबरों पर नजरें बनाए रख सकते हैं, परिस्थिति के आधार पर जागरुकता बनाए रख सकते हैं और भारतीय दूतावास से किसी भी अन्य परामर्श का इंतजार कर सकते हैं।’’

ऐसा माना जा रहा है कि ईरान में छात्रों समेत करीब 9,000 भारतीय फंसे हुए हैं।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में