भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 16, 2022 10:20 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) देश में कोविड-19 रोधी टीके की दी गई खुराकों की संख्या शनिवार को दो सौ करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

शनिवार को शाम सात बजे तक टीके की 10 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी थी और देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण के आंकड़े में और वृद्धि का अनुमान है। ।

मंत्रालय ने कहा कि रात दस बजे तक 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 14.94 लाख एहतियाती खुराक दी गई। इसमें ज्यादातर लोगों को सरकार के विशेष 75-दिवसीय टीकाकरण अभियान ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ के तहत टीके की खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को दी गई कुल एहतियाती खुराक 1,06,32,488 से ज्यादा हो गई।

अब तक 60 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को टीके की 2.81 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के 3.79 करोड़ बच्चों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के 6.08 करोड़ से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी गई है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में