भारत की ‘एंडुरा एक्सपीडिशंस’ और ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने अंतरिक्षयान परीक्षण के लिए साझेदारी की

Ads

भारत की ‘एंडुरा एक्सपीडिशंस’ और ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने अंतरिक्षयान परीक्षण के लिए साझेदारी की

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 09:40 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 09:40 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) भारत की एंडुरा ‘एक्सपीडिशंस’ और ऑस्ट्रेलिया की ‘स्पेस एंजेल ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड’ ने अंतरिक्ष यान के परीक्षण और अंतरिक्ष केंद्र गतिविधियों में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए मंगलवार को एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

‘एंडुरा एक्सपीडिशंस’ जहां सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अनुसंधान, माल आपूर्ति और अन्य कामों के लिए पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष यान बनाती है, वहीं ‘स्पेस एंजेल ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड’ अंतरिक्ष अवसंरचना कंपनी है।

‘बेंगलुरु स्पेस एक्सपो 2026’ (बीएसएक्स 2026) के दौरान हस्ताक्षर किए गए, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई व्यापार एवं निवेश आयोग (ऑस्ट्रेड) के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष उद्योग का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहा है।

संबंधित एमओयू के अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने कई अन्य घोषणाएं भी की हैं।

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश