‘India’s Got Latent’ case: पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया से की पूछताछ, माता-पिता के सेक्स पर टिप्पणी से मचा था बवाल

'India's Got Latent' case: 'शो पर इलाहाबादिया की टिप्पणियों से इंटरनेट पर आक्रोश उत्पन्न हो गया था। रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता और सेक्स पर की गई टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ देशभर में कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।

‘India’s Got Latent’ case: पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया से की पूछताछ, माता-पिता के सेक्स पर टिप्पणी से मचा था बवाल

'India's Got Latent' case, image source: IANS X

Modified Date: March 7, 2025 / 08:24 pm IST
Published Date: March 7, 2025 6:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश
  • रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता और सेक्स पर की गई टिप्पणि
  • उच्चतम न्यायालय ने रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया

गुवाहाटी: ‘India’s Got Latent’ case, गुवाहाटी पुलिस ने शुक्रवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से उस मामले के संबंध में पूछताछ की जो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश के बाद दर्ज किया गया था। इलाहाबादिया बृहस्पतिवार रात को यहां पहुंचे थे और वह अपराध शाखा के सामने पेश हुए, जहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। इलाहाबादिया के साथ उनके वकील भी थे। संयुक्त आयुक्त अंकुर जैन ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से पूछताछ करने वाले पुलिस दल का नेतृत्व किया।

शो पर इलाहाबादिया की टिप्पणियों से इंटरनेट पर आक्रोश उत्पन्न हो गया था। रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता और सेक्स पर की गई टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ देशभर में कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।

‘India’s Got Latent’ case, हालांकि उच्चतम न्यायालय ने रणवीर इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी टिप्पणी को ‘‘अश्लील’’ करार देते हुए कहा था कि उनकी ‘‘विकृत मानसिकता’’ से समाज को शर्मिंदा होना पड़ा।

गुवाहाटी पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक अन्य यूट्यूबर आशीष चंचलानी से 27 फरवरी को पूछताछ की थी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 18 फरवरी को चंचलानी को अंतरिम जमानत दे दी थी।

गुवाहाटी पुलिस द्वारा 10 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और स्त्री अशिष्ट रूपण (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया था। इलाहाबादिया और चंचलानी के अलावा, मामले में नामजद अन्य लोगों में कॉमेडियन समय रैना, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा शामिल हैं।

read more: पीएसपीबी के इशप्रीत ने सीसीआई स्नूकर क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में रचा इतिहास

read more: उपमुख्यमंत्री शिंदे के करीबी सहयोगी को महाराष्ट्र सरकार की विचारक संस्था से हटाया गया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com