मोरबी में बोले मोदी कांग्रेस का माॅडल हैंडपंप है, वे बस मलाई खाना जानते है
मोरबी में बोले मोदी कांग्रेस का माॅडल हैंडपंप है, वे बस मलाई खाना जानते है
मोरबी। जैसे-जैसे गुजरात चुनाव की तारीखें पास आती जा रही है गुजरात चुनाव अपने पूरे शबाब पर पहुंचता जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस के आगामी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर के लिए पहुंच रहे है वहीं दूसरी ओर भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में चुनावी सभा को संबोधित किया। जिस दौरान वे जनता से विकास पर वोट मांगते नजर आए।
हैदराबाद में नरेंद्र मोदी ने मेट्रो ट्रेन पर किया सफर
हालाकि मोदी ने जनता को थोड़ा भावुक और लालच भी दिया उन्होंने कहा की आपके लिए ऐसा समय कभी नहीं आया जब आपका आदमी दिल्ली में बैठा हो, आपके दोनों हाथों में लड्डू है, पांचों उंगलियां घी में है। विकास के नाम पर वोट की गुहार लगाते मोदी ने लोगों को बताया कि सदैव बीजेपी और संघ मोरबी और उनसी जनता के साथ रहे है। लेकिन कांग्रेस और इंदिरा गांधी सरीके बड़े नेता मोरबी में अपना मुंह रूमाल से ढांक कर आई थी।
इवांका इन इंडिया, हैदराबाद ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल
भाषण के समय मोदी ने गुजरात माॅडल की तारीफ करते हुए कांग्रेस के माॅडल को हैंडपंप माॅडल तक कह डाला। वैसे आपको बता दें कि गुजरात की 182 सीटों के लिए पहले चरण के मतदान 9 दिसंबर को तो दूसरे चरण के लिए 93 सीटों पर 14 दिसंबर वोट डाले जाएंगे जिनका परिणाम 18 दिसंबर को हिमाचल के नतीजों के साथ आने वाले है।

Facebook


