केरल में जांच समितियां चिकित्सा लापरवाही को छिपाने के लिए: कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल

केरल में जांच समितियां चिकित्सा लापरवाही को छिपाने के लिए: कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल

केरल में जांच समितियां चिकित्सा लापरवाही को छिपाने के लिए: कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल
Modified Date: February 23, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: February 23, 2026 6:22 pm IST

कोच्चि, 23 फरवरी (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि केरल में चिकित्सा लापरवाही के मामलों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित जांच समितियां केवल ऐसी घटनाओं को ‘‘छिपाने’’ के प्रयास हैं।

वेणुगोपाल का यह बयान पुनाप्रा में रहने वाली उषा जोसेफ से मिलने के बाद आया है। जोसेफ का अलाप्पुझा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में सर्जरी के बाद कथित तौर पर पेट में कैंची छोड़ दिये जाने के बाद हुई परेशानी का कोच्चि के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि चिकित्सा लापरवाही होने पर गठित की जाने वाली जांच समितियां केवल ऐसी घटनाओं को छिपाने का काम करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में गठित समितियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है।

वेणुगोपाल ने कहा कि चिकित्सा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह नहीं ठहराया जा रहा है और इसके बजाय पीड़ितों को ही दोषी माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को कुप्रबंधन या लापरवाही होने पर अपनी कमियों को स्वीकार करना चाहिए और सुधारात्मक उपाय करने चाहिए, न कि जाति या लिंग का कार्ड खेलकर बचने की कोशिश करनी चाहिए।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में