श्रीनगर, 16 सितंबर (भाषा) कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने मंगलवार को घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
एक अधिकारी के अनुसार, बिरदी ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कश्मीर क्षेत्र के सभी रेंज अधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान, पुलिस महानिरीक्षक को उनके संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।
बिरदी ने मादक पदार्थों और आतंकवाद से संबंधित मामलों में जांच को मजबूत करने, दोषसिद्धि दर में सुधार के लिए मजबूत मामले बनाने और सफल अभियोजन के लिए प्रभावी अनुवर्ती तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में दबदबा बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में रात्रि गश्त करने और राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बिरदी ने गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए बाजारों में तलाशी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश