केरल में संक्रामक बीमरियों में वृद्धि के मद्देनजर भोजनालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए

Ads

केरल में संक्रामक बीमरियों में वृद्धि के मद्देनजर भोजनालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 05:27 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 28 मई (भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं और इसलिए साफ-सफाई के मानकों को सुनिश्चित करने के लिए भोजनालयों की जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुरलीधरन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आज दिन में राज्य भर के भोजनालयों में तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा, “यदि कोई भोजनालय खाद्य सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।”

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश