Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड का बड़ा धमाका! नई Bullet 650 लॉन्च, स्टाइल ऐसा कि नजरें हटें नहीं और पावर ऐसी कि सब रह जाएं दंग, जानें कितनी है कीमत

Ads

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी नई Bullet 650 लॉन्च कर दी है। यह बाइक अब देशभर के ऑथराइज्ड डीलरों पर उपलब्ध है। इसे Cannon Black और Battleship Blue दो रंगों में खरीदा जा सकता है। यह क्लासिक स्टाइल और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आती है।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 05:31 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 05:37 PM IST

(Royal Enfield Bullet 650/ Image Credit: Royal Enfield)

HIGHLIGHTS
  • Royal Enfield की आइकॉनिक Bullet अब 650cc इंजन के साथ।
  • क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन।
  • 46.4 hp पावर और 52.3 Nm टॉर्क वाला दमदार इंजन।

नई दिल्ली: Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी आइकॉनिक Bullet का नया 650cc वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब 650cc पैरलल ट्विन प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो पहले से मौजूद Royal Enfield 650 सीरीज में भी इस्तेमाल होता है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें क्लासिक Bullet का पुराना स्टाइल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी दोनों का मेल देखने को मिले।

क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न टच

Bullet 650 अपने पारंपरिक डिजाइन को पूरी तरह बनाए रखती है। इसमें टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, सीधा राइडिंग स्टांस और हैंड-पेंटेड गोल्ड पिनस्ट्राइप्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें LED हेडलैंप, LED टेललाइट और सिग्नेचर ‘tiger-eye’ पायलट लैंप भी शामिल हैं जो इसे रेट्रो और मॉडर्न दोनों लुक देते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 647.95cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 46.4 hp की पावर और 52.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स और स्मूद शिफ्टिंग वाले क्लच के साथ आता है। यह इंजन हाईवे राइडिंग और लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और राइड क्वालिटी

Bullet 650 में स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम दिया गया है। इसमें फ्रंट में 43mm टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320mm और रियर में 300mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। इसका सेटअप बेहतर स्टेबिलिटी और आरामदायक राइडिंग अनुभव देता है।

फीचर्स और 650cc लाइनअप

इस बाइक में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और रेट्रो स्टाइल कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें पी-शूटर एग्जॉस्ट भी मिलता है जो क्लासिक रॉयल एनफील्ड साउंड देता है। Bullet 650 के लॉन्च के साथ Royal Enfield का 650cc पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है। जिसमें Interceptor 650, Continental GT 650, Super Meteor 650, Shotgun 650 और Classic 650 जैसे मॉडल शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Royal Enfield Bullet 650 क्या है?

यह कंपनी की नई 650cc क्लासिक स्टाइल मोटरसाइकिल है।

Bullet 650 में कौन सा इंजन मिलता है?

इसमें 647.95cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है।

Bullet 650 कितनी पावर देती है?

यह 46.4 hp पावर और 52.3 Nm टॉर्क जनरेट करती है।

क्या इसमें आधुनिक फीचर्स मिलते हैं?

हां, इसमें LED लाइट्स, USB पोर्ट और सेमी-डिजिटल क्लस्टर मिलता है।