Ajmer Car Deaths and Bodies Mystery || Image- ANI File
अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सभी शव एक जली हुई कार के अंदर मिले। घटना श्रीरामपुरा गांव की बताई जा रही है। (Ajmer Car Deaths and Bodies Mystery) मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी, उनकी 79 वर्षीय मां, 30 साल की चचेरी बहन और पत्नी सूर्यज्ञान के रूप में हुई है। सूर्यज्ञान पहले जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी थीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की लग रही है। परिवार का जला हुआ वाहन घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। पुलिस के अनुसार, कार के अंदर मिले तीन शव पूरी तरह जल चुके थे, जबकि चौथे शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इससे मामला और ज्यादा संदिग्ध माना जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। एफएसएल और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट ने कई जगहों से सबूत जुटाए हैं। पुलिस दो पहलुओं से जांच कर रही है। (Ajmer Car Deaths and Bodies Mystery) पहला, क्या कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, और दूसरा, क्या पहले हत्या की गई और बाद में कार में आग लगाई गई। मामले में कुछ परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Ajmer, Rajasthan — Four people lost their lives after a car caught fire near Shrirampura village on the outskirts of Ajmer district. The tragic incident occurred when the vehicle suddenly burst into flames, leaving no time for the occupants to escape. All four individuals were… pic.twitter.com/yf7IrGvMW6
— NextMinute News (@nextminutenews7) May 28, 2026
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: SP Harshvardhan Agrawal says, “This incident took place in Shrirampur village, under the jurisdiction of the Borada Police Station, and likely occurred sometime between 4:00 AM and 5:00 AM. The victims are Ram Singh Chaudhary, a former Sarpanch, his… pic.twitter.com/Rz70ltI6H6
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 28, 2026
महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी
पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज
आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख
सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल
हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव