यादवपुर विश्वविद्यालय के प्रतीक का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण : बंगाल के वित्त मंत्री
यादवपुर विश्वविद्यालय के प्रतीक का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण : बंगाल के वित्त मंत्री
कोलकाता, 21 अगस्त (भाषा) यादवपुर विश्वविद्यालय में गुटों के बीच झड़प पर चिंता जताते हुए, पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने शुक्रवार को राज्य के शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक दलों और बाहरी लोगों के कथित दखल को तुरंत खत्म करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि राज्य में छात्र राजनीति कोई नयी बात नहीं है, लेकिन बृहस्पतिवार तड़के दो गुटों के बीच हुई झड़प और विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक प्रतीक का ‘‘अपमान’’ राज्य और संस्थान के लिए बदनामी का कारण बना है।
छात्र समुदाय की स्वायत्तता का पुरजोर समर्थन करते हुए दासगुप्ता ने कहा कि बाहरी राजनीतिक ताकतों को विश्वविद्यालय से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने आग्रह किया, ‘‘छात्रों को खुद तय करने दें कि उन्हें क्या करना है। सबसे अच्छा यही होगा कि बाहरी लोग दखल न दें।’’
मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रतीक चिह्न को जो नुकसान पहुंचाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस प्रतिष्ठित संस्थान की गरिमा की रक्षा और उसे बहाल करने के लिए खुद जिम्मेदारी से काम करें।
बृहस्पतिवार को यादवपुर विश्वविद्यालय में एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कैंपस में बाहरी लोगों को लाने का आरोप लगाया।
इस झड़प में कई छात्र घायल हो गए और उनमें से कुछ को अस्पताल ले जाया गया।
भाषा शफीक नरेश
नरेश

Facebook


