मणिपुर में जारी अशांति से अंतर-समुदायिक संबंध, शिक्षा और अर्थव्यवस्था प्रभावित : मुख्यमंत्री

मणिपुर में जारी अशांति से अंतर-समुदायिक संबंध, शिक्षा और अर्थव्यवस्था प्रभावित : मुख्यमंत्री

मणिपुर में जारी अशांति से अंतर-समुदायिक संबंध, शिक्षा और अर्थव्यवस्था प्रभावित : मुख्यमंत्री
Modified Date: July 27, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: July 27, 2026 5:44 pm IST

इंफाल, 27 जुलाई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में लंबे समय से जारी अशांति का अंतर-समुदायिक संबंधों, शिक्षा और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

सिंह ने यह बात इंफाल पूर्व जिले के अंद्रो विधानसभा क्षेत्र में अंद्रो स्थित नव-निर्मित इमा (मातृ) बाजार तथा खुंगदोंगबाम मापा और वांगखेम सिफाई लीकाई में थौबल नदी पर बने दो पुलों के उद्घाटन के अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति ही विकास की आधारशिला है और राज्य में जारी अशांति ने सामाजिक सौहार्द को बाधित किया है, युवा पीढ़ी की शिक्षा को प्रभावित किया है तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों के सभी समुदायों से शांति बहाल करने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वह तीन मई, 2023 से पहले वाले मणिपुर का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं, उस दौरान प्रदेश के सभी 36 समुदाय आपसी सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहते थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अंद्रो विधानसभा क्षेत्र में गांवों को जोड़ने वाली छोटी सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए राज्य सरकार 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करेगी।

भाषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में