बेंगलुरु में बाइक सवारों के एम्बुलेंस का रास्ता रोकने का वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

बेंगलुरु में बाइक सवारों के एम्बुलेंस का रास्ता रोकने का वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

बेंगलुरु में बाइक सवारों के एम्बुलेंस का रास्ता रोकने का वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू
Modified Date: July 6, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: July 6, 2026 9:11 pm IST

बेंगलुरु, छह जुलाई (भाषा) शहर में कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा एंबुलेंस का रास्ता रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक एंबुलेंस के आगे चल रहे हैं और सायरन बजने के बावजूद उसे आगे बढ़ने से रोकते दिखाई दे रहे हैं।

यह घटना कथित तौर पर चार जुलाई की रात करीब 2:30 बजे गोरगुंटेपल्या और यशवंतपुर के बीच हुई। बताया जा रहा है कि मरीज को ले जा रही एंबुलेंस की आवाजाही में देरी हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीडियो और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस ने बताया कि शहर की सड़कों पर इस तरह के खतरनाक व्यवहार को रोकने के लिए बाइक चालकों का पता चलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में