Anshika Verma IPS Wedding : सावधान! क्या प्रमोशन से IPS बन सकता है IAS? अंशिका वर्मा की शादी के बीच इस ‘सीक्रेट नियम’ का हुआ खुलासा

Ankita Verma और Krishna Kumar Bishnoi की शादी के बाद फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या अंशिका अपने पुराने IAS सपने को पूरा करने के लिए दोबारा UPSC परीक्षा देंगी।

Anshika Verma IPS Wedding : सावधान! क्या प्रमोशन से IPS बन सकता है IAS? अंशिका वर्मा की शादी के बीच इस ‘सीक्रेट नियम’ का हुआ खुलासा

Anshika Verma IPS Wedding / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: March 30, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: March 30, 2026 5:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Ankita Verma ने Krishna Kumar Bishnoi से शादी की
  • IAS बनने की पुरानी चर्चा फिर तेज
  • UPSC 2021 में 136वीं रैंक हासिल की थी

नई दिल्ली: Anshika Verma IPS Wedding  उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित और सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय IPS अधिकारी अंशिका वर्मा ने कल राजस्थान के जोधपुर में एक भव्य समारोह में IPS कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई के साथ सात फेरे लिए। संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली में तैनात अंशिका वर्मा की इस ‘शाही शादी’ की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि, इस जश्न के बीच प्रशासनिक गलियारों में एक पुरानी चर्चा फिर से तेज हो गई है कि क्या अंशिका वर्मा अब IAS (कलेक्टर) बनने के अपने पुराने सपने को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगी?

वर्दी पहनकर भी ‘IAS’ की कसक?

अंशिका वर्मा ने साल 2021 की UPSC परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी। एक पुराने वायरल इंटरव्यू में उन्होंने खुद यह स्वीकार किया था कि IPS की वर्दी मिलने के बाद भी उनके मन में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) को लेकर एक टीस बाकी है। अब जब उनके जीवनसाथी खुद एक सीनियर IPS अधिकारी हैं, तो सवाल उठ रहा है कि क्या घर में ‘पावर बैलेंस’ और ‘प्रोटोकॉल’ के शीर्ष पर पहुंचने के लिए अंशिका फिर से किताबों की दुनिया में लौटेंगी?

क्या दांव पर लगेगा ‘होम कैडर’?

नियमों के मुताबिक, यदि वह दोबारा UPSC परीक्षा देती हैं और उन्हें IAS पद मिलता है, तो उन्हें अपनी वर्तमान IPS सेवा से इस्तीफा देना होगा। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों यूपी कैडर में तैनात हैं। लेकिन IAS बनने के बाद उन्हें कोई भी नया राज्य आवंटित किया जा सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या वह अपने पति के साथ यूपी में ‘कप्तान’ बनी रहना पसंद करेंगी या ‘कलेक्टर’ की कुर्सी के लिए अपना होम कैडर दांव पर लगाएंगी?

क्या प्रमोशन से बन सकते हैं IAS?

आम जनता के बीच अक्सर यह भ्रम रहता है कि क्या प्रमोशन के जरिए IPS से IAS बना जा सकता है? इसका सीधा जवाब है नहीं। कोई भी IPS अधिकारी सीधे IAS में ट्रांसफर नहीं हो सकता। यदि कोई सेवारत अधिकारी IAS बनना चाहता है, तो उसे एक नए उम्मीदवार की तरह दोबारा UPSC परीक्षा पास करनी होती है। प्रक्रिया पूरी तरह वही रहती है जो एक फ्रेशर के लिए होती है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.