IPS Transfer Latest News: रक्षाबंधन से पहले बदले गए इन जिलों के SSP, यहां के एडीजी का भी तबादला, 11 IPS अफसर इधर से उधर

रक्षाबंधन से पहले बदले गए इन जिलों के SSP, यहां के एडीजी का भी तबादला, IPS Transfer Latest News: Transfer in Jammu and Kashmir

IPS Transfer Latest News: रक्षाबंधन से पहले बदले गए इन जिलों के SSP, यहां के एडीजी का भी तबादला, 11 IPS अफसर इधर से उधर

3 IPS Officers Transferred in New Delhi ||Image- IBC24 News File

Modified Date: August 27, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: August 27, 2026 9:49 pm IST

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, कश्मीर और जम्मू दोनों क्षेत्र के पुलिस प्रमुखों को बदल दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, सुजीत कुमार को कश्मीर क्षेत्र का नया आईजीपी नियुक्त किया गया है, जबकि तेजिंदर सिंह जम्मू क्षेत्र के नए पुलिस प्रमुख होंगे। कश्मीर के मौजूदा आईजीपी वी. के. बर्डी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वहीं, जम्मू क्षेत्र के आईजीपी भीम सेन टूटी का तबादला पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर किया गया है। एडीजी (मुख्यालय) एम. के. सिन्हा का तबादला कर उन्हें एडीजी (सीआईडी) नियुक्त किया गया है। मौजूदा एडीजी (सीआईडी) नीतीश कुमार अब एडीजी (सशस्त्र पुलिस) का कार्यभार संभालेंगे।

आईजीपी (पुलिस अभियान एवं सेवाएं) उत्तम चंद का तबादला कर उन्हें आईजी (रेलवे) नियुक्त किया गया है। वह विवेक गुप्ता की जगह लेंगे। आदेश के अनुसार, उत्तम चंद अगले आदेश तक आईजीपी (पुलिस अभियान) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। विवेक गुप्ता को आईजीपी (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है, जबकि शक्ति कुमार पाठक को प्रतिनियुक्ति पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का निदेशक बनाया गया है। हंदवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) साहिल सारंगल का तबादला कर उन्हें पुलवामा का एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, सनी गुप्ता को किश्तवाड़ का नया एसएसपी बनाया गया है। वह नरेश सिंह की जगह लेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।