इसरो की एक और उपलब्धि, इंग्लैंड के दो सैटेलाइट को किया लॉन्च

इसरो की एक और उपलब्धि, इंग्लैंड के दो सैटेलाइट को किया लॉन्च

इसरो की एक और उपलब्धि, इंग्लैंड के दो सैटेलाइट को किया लॉन्च
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 18, 2018 4:16 am IST

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इंग्लैंड के दो उपग्रह एस1-4 को लॉन्च किया। इससे पहले स्पेसपोर्ट से लॉन्च किए गए पीएसएलवी-सी 42 को जब भेजा गया था तब उसमें विस्फोट हो गया था।

पढ़ें- बाबा रामदेव का बयान- सरकार स्वीकृति दे तो 35-40 रुपए प्रति लीटर बेचेंगे पेट्रोल-डीजल

पृथ्वी से 583 किलोमीटर दूर सूर्य की कक्षा में पीएसएलवी ने उपग्रहों को 17 मिनट और 45 सेकेंड में भेजा। इस बात की जानकारी नोवाएसआर ने दी है। यह कंपनी समय-समय पर संसाधनों, पर्यावरण, शहरी प्रबंधन और आपदा निगरानी करती है।

पढ़ें- राहुल गांधी ने भोपाल में किया रोड शो, टी-स्टॉल पर पी चाय, देखिए वीडियो

अब अगले छह महीने में दो हफ्ते में एक बार 10 सैटेलाइट और आठ व्हीकल मिशन को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसरो 3 जनवरी, 2019 को चंद्रमा मिशन भी लॉन्च करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कामयाबी पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शित कर अंतरिक्ष में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को नया आयाम दिया है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में