इटली के रक्षा मंत्री क्रोसेटो उच्च स्तरीय वार्ता के लिए भारत दौरे पर

इटली के रक्षा मंत्री क्रोसेटो उच्च स्तरीय वार्ता के लिए भारत दौरे पर

इटली के रक्षा मंत्री क्रोसेटो उच्च स्तरीय वार्ता के लिए भारत दौरे पर
Modified Date: April 29, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: April 29, 2026 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को इटली के अपने समकक्ष गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सिंह और क्रोसेटो दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह भी संभावना है कि वे बदलते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के कुछ सप्ताह बाद क्रोसेटो भारत का दौरा कर रहे हैं।

अक्टूबर 2023 में सिंह की रोम यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को गति मिली।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री क्रोसेटो की पहली भारत यात्रा दोनों देशों की मौजूदा सहयोग को और आगे बढ़ाने तथा विशेष रूप से औद्योगिक साझेदारी के क्षेत्र में नए सहयोग के अवसर तलाशने की इच्छा को रेखांकित करती है।’’

मंत्रालय ने कहा कि जनवरी में भारत-ईयू रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर दोनों पक्षों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल का संकेत हैं और इससे आपसी हित के क्षेत्रों में रक्षा औद्योगिक सहयोग को और गति मिली है।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में