आईटीबीपी के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 30 डिग्री तापमान में लहराया तिरंगा
आईटीबीपी के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 30 डिग्री तापमान में लहराया तिरंगा
लद्दाख। गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को देश भर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। लद्दाख में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने बर्फ और मौसम की दुश्वारियों के बाद भी 18 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 30 डिग्री तापमान में तिरंगा लहराया। सोशल मीडिया पर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर इस तिरंगे की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में -30 डिग्री में भारतीय ध्वज लहराकर सलामी दी और गणतंत्र दिवस मनाया। गौरतलब है कि इस स्थान पर सेना के जवान दुर्गम परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं। इस इलाके को युद्ध क्षेत्र के लिहाज से दुनिया के सबसे मुश्किल इलाकों में माना जाता है। यहां तापमान शून्य से भी काफी नीचे रहता है।
यह भी पढ़ें : मुख्य अतिथि बनाने की बात पर विवाद, गणतंत्र दिवस पर बीजेपी-कांग्रेस समर्थकों में जमकर गोलीबारी
आईटीबीपी के जवानों ने बर्फ से ढकी चोटी पर पूरे नियम-कायदों के साथ तिरंगा लहराया और इसे सलामी दी। जवानों के इस हौसले और साहस को पूरा भारत सलाम कर रहा है। इस विडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। आईटीबीपी ने इस विडियो को ‘ऐ वतन तेरे लिए…’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

ए वतन तेरे लिए…#RepublicDay2019#RepublicDay#Himveers#ITBP pic.twitter.com/WcJicfOuai
— ITBP (@ITBP_official) January 26, 2019

Facebook