अंबाला में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटर सवार आईटीआई प्रशिक्षु की मौत

अंबाला में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटर सवार आईटीआई प्रशिक्षु की मौत

अंबाला में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटर सवार आईटीआई प्रशिक्षु की मौत
Modified Date: June 15, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: June 15, 2026 4:35 pm IST

अंबाला, 15 जून भाषा) अंबाला में हरियाणा सड़क परिवहन निगम की एक बस की टक्कर से स्कूटर सवार 18 वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षु की मौत हो गई और उसकी रिश्ते की बहन घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार शाम अंबाला में नारायणगढ़ रोड पर शहजादपुर में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता समीक्षा को अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में समीक्षा की रिश्ते की बहन अनु घायल हो गई।

समीक्षा, नारायणगढ़ के पास नगला राजपूताना गांव की रहने वाली थी।

समीक्षा के पिता ने बताया कि समीक्षा शहजादपुर की एक कंपनी में प्रशिक्षु थी जबकि अनु भी एक कंप्यूटर केंद्र में प्रशिक्षु है। उन्होंने बताया कि वे दोनों स्कूटर से घर लौट रही थीं।

शहजादपुर के थाना प्रभारी ओम चंद ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बस चालक फरार है और उसे पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा

शुभम अमित

अमित


लेखक के बारे में