आईयूएमएल ने उपमुख्यमंत्री पद की मांग नहीं की है : सलाम

आईयूएमएल ने उपमुख्यमंत्री पद की मांग नहीं की है : सलाम

आईयूएमएल ने उपमुख्यमंत्री पद की मांग नहीं की है : सलाम
Modified Date: May 7, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: May 7, 2026 6:52 pm IST

मलप्पुरम (केरल), सात मई (भाषा) आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी एम ए सलाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने केरल में उपमुख्यमंत्री पद की मांग नहीं की है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की प्रदेश समिति के महासचिव सलाम ने कहा कि अगर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के भीतर इस विषय पर चर्चा होती है, तो पार्टी अपना रुख स्पष्ट करेगी।

मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूडीएफ में किसी पर भी इस पद के लिए विचार किया जा सकता है क्योंकि सभी को जनता का समर्थन प्राप्त है।

सलाम ने कहा कि इस संबंध में आईयूएमएल नेताओं और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों के बीच शाम को चर्चा होगी।

सलाम ने यहां एक टीवी चैनल को बताया, ‘‘यदि चर्चा में हमारी राय पूछी गई, तो हम उसे स्पष्ट करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में सभी विभाग महत्वपूर्ण हैं और पार्टी यह तय करेगी कि आईयूएमएल से कौन मंत्री बनेगा।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में