जैकी श्रॉफ ने नरगिस दत्त को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
जैकी श्रॉफ ने नरगिस दत्त को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म अभिनेत्री नरगिस दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
दत्त का तीन मई 1981 को 51 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनका निधन न्यूयॉर्क में इलाज के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लौटने के कुछ ही समय बाद हुआ था।
श्रॉफ ने रविवार को अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर दिवंगत अभिनेत्री की श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘‘नरगिस जी। हमेशा हमारे दिलों में। (एक जून 1929 – तीन मई 1981)।’’
नर्गिस दत्त को ‘‘अंदाज’, ‘आवारा’, ‘मदर इंडिया’, ‘श्री 420’ और ‘जोगन’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
उनकी शादी अभिनेता सुनील दत्त से हुई थी। दत्त और नरगिस के तीन बच्चे संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं।
भाषा
शुभम धीरज
धीरज
धीरज

Facebook


