जैकी श्रॉफ ने अभिनेत्री नूतन को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

जैकी श्रॉफ ने अभिनेत्री नूतन को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

जैकी श्रॉफ ने अभिनेत्री नूतन को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया
Modified Date: February 21, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: February 21, 2026 2:43 pm IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मशहूर अभिनेत्री नूतन को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता ने शनिवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें नूतन की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें थीं। साथ ही लिखा था, ‘‘नूतन जी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में।’’

नूतन का जन्म 1936 में हुआ था और 21 फरवरी, 1991 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 1990 में नूतन को स्तन कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ।

नूतन ने 1950 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और वह ‘‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’’, ‘‘मिलन’’ और ‘‘सरस्वतीचंद्र’’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

श्रॉफ और नूतन ने राजीव राय द्वारा निर्देशित 1985 की फिल्म ‘‘युद्ध’’ और सोहनलाल कंवर द्वारा निर्देशित ‘‘पैसा ये पैसा’’ में साथ काम किया था। भाषा तान्या शफीक

शफीक


लेखक के बारे में