Rewa Gangrape Case : इंसानियत शर्मसार! मदद के बहाने नाबालिग को बोलेरो में खींचा, फिर दो हैवानों ने किया गैंगरेप,आपबीती सुन काँप जाएगी रूह

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है।

Rewa Gangrape Case : इंसानियत शर्मसार! मदद के बहाने नाबालिग को बोलेरो में खींचा, फिर दो हैवानों ने किया गैंगरेप,आपबीती सुन काँप जाएगी रूह

Rewa Gangrape Case / Image Source : IBC24

Modified Date: February 21, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: February 21, 2026 4:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा के समान थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।

रीवा: Rewa Gangrape Case मध्य प्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी ने युवती को डांटकर भगाया

मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते 19 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगले ही दिन किशोरी को ढूँढ लिया। पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। MP Crime News पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई, वह दिल दहला देने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने गोविंदगढ़ गई थी, लेकिन उसने डांटकर उसे भगा दिया।

ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

प्रेमी के डांटने के बाद अकेली और परेशान किशोरी को रास्ते में कान्हा पाण्डेय नाम का एक ऑटो चालक मिला। कान्हा ने अपने दोस्त शुभम यादव को फोन कर बुलाया, जो बोलेरो गाड़ी लेकर पहुँचा। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए, जहाँ उन्होंने उसे नशीली शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।Rewa Minor Girl RAPE  News, अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस ले आए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहाँ आरोपी शुभम यादव ने फिर से उसके साथ दरिंदगी की।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

समान थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.