जैकी श्रॉफ ने ‘ग्रहण’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर साझा कीं पुरानी तस्वीरें

जैकी श्रॉफ ने 'ग्रहण' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर साझा कीं पुरानी तस्वीरें

जैकी श्रॉफ ने ‘ग्रहण’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर साझा कीं पुरानी तस्वीरें
Modified Date: February 16, 2026 / 01:28 pm IST
Published Date: February 16, 2026 1:28 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्म ‘ग्रहण’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ फिल्म की कई तस्वीरें साझा कीं।

शशि लाल के. नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रॉफ ने अधिवक्ता जगन सिन्हा की भूमिका निभाई थी जबकि कोइराला ने पार्वती शास्त्री का किरदार निभाया था।

श्रॉफ ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें फिल्म की विभिन्न तस्वीरें शामिल थीं, जिनमें से पहली तस्वीर में वह कोइराला के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ‘ग्रहण के 25 साल’ लिखा।

इस फिल्म में अनुपमा वर्मा, प्रसाद पुरंदरे, रघुवरन, राज जुत्शी और अच्युत पोतदार ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

भाषा प्रचेता नोमान

नोमान


लेखक के बारे में