बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के बीच यादवपुर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक स्थगित

बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के बीच यादवपुर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक स्थगित

बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के बीच यादवपुर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक स्थगित
Modified Date: May 8, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: May 8, 2026 4:47 pm IST

कोलकाता, आठ मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के बीच जहां नौ मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का शपथ ग्रहण होना है, वहीं यादवपुर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक स्थगित कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और 50 लाख रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी सहित शैक्षणिक मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद थी।

विश्वविद्यालय के अधिकारी के अनुसार, राज्यपाल के कार्यालय ने छह मई को कुलपति चिरंजीब भट्टाचार्य से संपर्क किया और उन्हें सलाह दी कि ऐसे समय में बैठक नहीं की जाए जब पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार शपथ ग्रहण करने वाली हो। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

कुलपति ने एक नोटिस जारी कर कहा कि ‘‘कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण’’ कार्यकारी परिषद की बैठक स्थगित कर दी गई है।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमने इस परिवर्तन की अवधि में बैठक न करने का निर्णय लिया है।’’

यादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जूटा) के सदस्यों ने बैठक स्थगित किए जाने की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के कारण शैक्षणिक मामलों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई।

जूटा के महासचिव और कार्यकारी परिषद के सदस्य पार्थप्रतिम रॉय ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च निर्णायक इकाई की बैठक नहीं हो सकी।’’

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में