जयपुर हवाई अड्डे ने उड़ानों में देरी व मार्ग बदलाव को लेकर परामर्श जारी किया

जयपुर हवाई अड्डे ने उड़ानों में देरी व मार्ग बदलाव को लेकर परामर्श जारी किया

जयपुर हवाई अड्डे ने उड़ानों में देरी व मार्ग बदलाव को लेकर परामर्श जारी किया
Modified Date: February 28, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: February 28, 2026 10:26 pm IST

जयपुर, 28 फरवरी (भाषा) राजस्थान में जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी कर कहा है कि कई अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों के कुछ समय के लिए बंद होने और पाबंदियों की वजह से कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है अथवा उनका मार्ग बदला जा सकता है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा है कि इस घटनाक्रम से कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से कहा गया है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी-अपनी विमानन कंपनी से उड़ान की ताजा स्थिति जांच लें।

परामर्श में कहा गया है, ‘कई अंतरराष्ट्रीय मार्ग हवाई क्षेत्र के कुछ समय के लिए बंद होने और पाबंदियों की वजह से, कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनका मार्ग बदला जा सकता है।’

यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा उसी हिसाब से बनाएं और अद्यतन जानकारी के लिए विमानन कंपनी के संपर्क में रहें।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत


लेखक के बारे में