जयपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आचार्य को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’

जयपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आचार्य को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'

जयपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आचार्य को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’
Modified Date: March 28, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: March 28, 2026 10:22 pm IST

जयपुर, 28 मार्च (भाषा) वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा आचार्य को महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान इंडियन सोसाइटी ऑफ कोल्पोस्कोपी एंड सर्वाइकल पैथोलॉजी द्वारा चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

एक बयान के अनुसार डॉ. आचार्य को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, जागरुकता फैलाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए उनके दीर्घकालीन एवं समर्पित कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।

डॉ. आचार्य ने सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज, महिला चिकित्सा अस्पताल सांगानेरी गेट और महात्मा गांधी अस्पताल में अधीक्षक एवं अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

वह नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा इंडियन कॉलेज ऑफ मदर एंड चाइल्ड हेल्थ की डीन रह चुकी हैं। वर्तमान में वह इसी संस्थान की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में