जयपुर में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 15 लाख रुपये लूटे

Ads

जयपुर में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 15 लाख रुपये लूटे

  •  
  • Publish Date - April 24, 2024 / 09:43 PM IST,
    Updated On - April 24, 2024 / 09:43 PM IST

जयपुर, 24 अप्रैल (भाषा) जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश हथियार के बल पर एक निजी कार्यालय से 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों ने एक भवन के कार्यालय में कार्यरत दो महिलाओं को हथियार के बल पर धमकाया और दराज में रखी हुई लॉकर की चाबी निकालकर इसमें रखे हुए 15 लाख रुपए लूट लिये और फरार हो गए।

सहायक पुलिस आयुक्त (अशोक नगर) बालाराम ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिये आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी शफीक

शफीक