जयपुर के पुलिस आयुक्त ने परिवादियों की समस्याएं सुनीं
जयपुर के पुलिस आयुक्त ने परिवादियों की समस्याएं सुनीं
जयपुर, चार अप्रैल (भाषा) जयपुर के पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को शिवदासपुरा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
एक प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) ओम प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित किशोर शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भाषा पृथ्वी पवनेश
पवनेश

Facebook


