पंजाब में घुसे जैश-ए-मोहम्मत के 6-7 आतंकी, दिल्ली में भी अलर्ट

पंजाब में घुसे जैश-ए-मोहम्मत के 6-7 आतंकी, दिल्ली में भी अलर्ट

पंजाब में घुसे जैश-ए-मोहम्मत के 6-7 आतंकी, दिल्ली में भी अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 15, 2018 1:46 pm IST

नई दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर इलाके में घुसे आतंकियों के छिपे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जैश ए मोहम्मद के 6 से 7 आतंकी पाकिस्तानी सीमा से घुसे हैं। इन आतंकियों के दिल्ली की ओर बढ़ने का भी खुलासा हुआ है।

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस से मिली इस सूचना के बाद न केवल भारत-पाक सीमा पर और अधिक सख्ती के साथ सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, बल्कि दिल्ली में भी अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट में बुधवार को 4 संदिग्धों की कार लूट की घटना को भी इसी आतंकी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :

ऐसा माना जा रहा है कि ये आतंकी सड़क मार्ग से आकर दिल्ली या आसपास कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। एक आशंका ये भी जताई जा रही है कि अगर ये आतंकी दिल्ली पहुंचने में सफल नहीं हुए तो पंजाब में भी कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं।


लेखक के बारे में