जयशंकर का बहरीन दौरा संपन्न, उप प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

जयशंकर का बहरीन दौरा संपन्न, उप प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

जयशंकर का बहरीन दौरा संपन्न, उप प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की
Modified Date: July 7, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: July 7, 2026 10:08 pm IST

मनामा (बहरीन), सात जुलाई (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को बहरीन के उप प्रधानमंत्री खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से मुलाकात के बाद अपनी यात्रा संपन्न की।

यह बैठक जयशंकर की बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और युवरा एवं प्रधानमंत्री सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ हुई मुलाकात के एक दिन बाद हुई।

जयशंकर सोमवार को कतर से बहरीन पहुंचे। जयशंकर पांच से 10 जुलाई तक की अपनी चार देशों की खाड़ी यात्रा के दूसरे चरण में हैं। इसमें कुवैत और ओमान की यात्रा भी शामिल है।

विदेश मंत्री ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह बहरीन के उप प्रधानमंत्री खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से मुलाकात कर खुशी हुई। विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्रीय हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 17 जून को अमेरिका-ईरान संघर्ष को खत्म करने के मकसद से हुए समझौते के बाद पश्चिम एशिया में राजनीतिक हालात तेज़ी से बदल रहे हैं।

खाड़ी के चार देशों का दौरा करने के बाद, जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में