जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की

Ads

जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की

  •  
  • Publish Date - May 20, 2022 / 01:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के अपने समकक्ष आमिर अब्दुल्लाहियन के साथ बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा की ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियन के साथ अच्छी बातचीत हुई । ’’

उन्होंने कहा ‘‘ हमने बातचीत के दौरान हमारे संबंधों को गति प्रदान करने के महत्व को पुन: रेखांकित किया।’’

गौरतलब है कि जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन के बीच ऐसे समय में बातचीत हुई है जब यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर ऊर्जा सुरक्षा एवं इसके प्रभावों को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

भाषा दीपक

दीपक मनीषा

मनीषा