जयशंकर ने भूटान, श्रीलंका और सेशेल्स के समकक्षों से मुलाकात की

जयशंकर ने भूटान, श्रीलंका और सेशेल्स के समकक्षों से मुलाकात की

जयशंकर ने भूटान, श्रीलंका और सेशेल्स के समकक्षों से मुलाकात की
Modified Date: March 7, 2026 / 01:00 am IST
Published Date: March 7, 2026 1:00 am IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को श्रीलंका और भूटान के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की और दोनों पड़ोसी देशों के साथ भारत के सहयोग को और बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।

यहां ‘रायसीना डायलॉग’ से इतर जयशंकर ने सेशेल्स व रवांडा के विदेश मंत्रियों और केन्या के विदेश सचिव से भी मुलाकात की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”रायसीना डायलॉग 2026′ के मौके पर भूटान के विदेश मामलों के मंत्री ल्योनपो डीएन धुंग्येल से मिलकर खुशी हुई। हमारी अनूठी साझेदारी को गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’

विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘रायसीना डायलॉग’ को भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र के संबंध में भारत का प्रमुख सम्मेलन माना जाता है जो वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाता है।

संवाद के 11वें संस्करण का उद्घाटन बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुआ।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में