जम्मू कश्मीर: बडगाम के दूरस्थ इलाकों में उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय

जम्मू कश्मीर: बडगाम के दूरस्थ इलाकों में उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय

जम्मू कश्मीर: बडगाम के दूरस्थ इलाकों में उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय
Modified Date: March 6, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: March 6, 2026 7:15 pm IST

श्रीनगर, छह मार्च (भाषा) श्रीनगर स्थित सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय अब जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के दूरस्थ खाग क्षेत्र में उन्नत दंत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

इस संबंध में श्रीनगर स्थित सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग ने यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. आसिम फारूक ने कहा, ‘यह समझौता खाग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में दंत स्वास्थ्य केंद्र के सहयोगात्मक सुदृढ़ीकरण, उन्नयन और क्षमता निर्माण पर केंद्रित है। पीएचसी, श्रीनगर स्थित जीएमसी का एक ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र है जिसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा बडगाम जिले में स्थापित किया गया है।’

उन्होंने बताया, ‘विभाग पहले से ही बारामुला के सरकारी मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के सहयोग से पांच ऐसे परिधीय केंद्र संचालित कर रहा है।’

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में