जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने किश्तवाड़ में आतंकी समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त किया, दो गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने किश्तवाड़ में आतंकी समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त किया, दो गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने किश्तवाड़ में आतंकी समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त किया, दो गिरफ्तार
Modified Date: June 19, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: June 19, 2026 4:33 pm IST

जम्मू, 19 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों के दो संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आतंकवादियों को सहायता पहुंचाने वाले स्थानीय नेटवर्क एवं राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ जारी व्यापक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन दो नई गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां किश्तवाड़ पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में की गई है।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नरेश सिंह ने बताया कि गहन जांच के बाद पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी तारिक अहमद गिनू और मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया है, दोनों डच्चन के टंडर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर क्षेत्र में सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों को सहयोग और अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का संदेह है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में छत्रू क्षेत्र के रहने वाले मुनीर अहमद और मशकूर अहमद को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

भाषा तान्या रंजन

रंजन


लेखक के बारे में