आतंकवाद मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे
आतंकवाद मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे
श्रीनगर, 26 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने आतंकवाद के एक मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने घाटी के तीन जिलों में छापे मारे।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिलों में छापेमारी की जा रही है।’’
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सीआईके द्वारा हाल में दर्ज किए गए आतंकवाद के एक मामले की जांच के तहत की जा रही है।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘हाल में सीआईके थाने में दर्ज आतंकवाद संबंधी एक मामले की जांच के तहत अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर छापेमारी की जा रही है।’’
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


