जम्मू-कश्मीर : अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध ड्रोन बरामद

जम्मू-कश्मीर : अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध ड्रोन बरामद

जम्मू-कश्मीर : अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध ड्रोन बरामद
Modified Date: August 1, 2026 / 01:16 am IST
Published Date: August 1, 2026 1:16 am IST

जम्मू, 31 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक संदिग्ध ड्रोन बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से आया होने की आशंका वाले इस ड्रोन को खौर क्षेत्र के चकला गांव से बरामद किया गया।

ड्रोन मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन पर ‘मेड इन चाइना’ (चीन में निर्मित) का निशान अंकित है।

सुरक्षाबल मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रोन किस उद्देश्य से वहां भेजा गया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में