जम्मू-कश्मीर: पुंछ में मुगल रोड से वाहन गहरी खाई में गिरा, दो की मौत

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में मुगल रोड से वाहन गहरी खाई में गिरा, दो की मौत

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में मुगल रोड से वाहन गहरी खाई में गिरा, दो की मौत
Modified Date: May 5, 2026 / 07:52 pm IST
Published Date: May 5, 2026 7:52 pm IST

पुंछ/जम्मू, पांच मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर एक वाहन के फिसलकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार देर रात हुई। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुंछ पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन छट्टापानी के पास एक नाले में मिला, जहां दो शव बरामद किए गए।

अधिकारियों ने कहा कि लापता अन्य दो लोगों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में