जम्मू-कश्मीर: राजौरी और जम्मू में मोर्टार के दो गोले और हथगोला बरामद

जम्मू-कश्मीर: राजौरी और जम्मू में मोर्टार के दो गोले और हथगोला बरामद

जम्मू-कश्मीर: राजौरी और जम्मू में मोर्टार के दो गोले और हथगोला बरामद
Modified Date: May 20, 2026 / 01:12 am IST
Published Date: May 20, 2026 1:12 am IST

राजौरी/जम्मू, 19 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी और जम्मू जिलों में मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर दो मोर्टार के गोले और एक हथगोला बरामद किया गया, जिन्हें बाद में सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, राजौरी के कोटरंका में स्थित कंडी इलाके में ग्रामीणों ने एक मोर्टार का गोला देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर दी।

तकनीकी जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए गोले को बाद में सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

एहतियात के तौर पर अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी थी।

एक अन्य घटना में, मंगलवार शाम राजौरी जिले के दरहल इलाके में खेतों में एक हथगोला मिला।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों का एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके को घेर लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों द्वारा नियंत्रित तंत्र के जरिए हथगोले को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

इसी तरह, मंगलवार को जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुचेतगढ़ इलाके के एक खेत से मोर्टार का एक पुराना और जंग लगा हुआ गोला बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में इस गोले को भी सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

भाषा सुमित जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में