जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सरकार बनाने की अटकलों को राम माधव ने किया खारिज
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सरकार बनाने की अटकलों को राम माधव ने किया खारिज
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में भाजपा के सरकार बनाने की कोशिशों की अटकलों को पार्टी महासचिव राम माधव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्य में शांति, प्रशासन और विकास के लिए राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में है।
राज्य बीजेपी के प्रभारी माधव ने ट्विटर पर कहा कि, ‘सही नहीं है। मैं निश्चित रूप से राज्य इकाई से इस मामले में दरियाफ्त करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि बीजेपी घाटी में खुद को उन चीजों से दूर रखे जो दूसरे दल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘हम राज्य में शांति, सुशासन और विकास के लिए राज्यपाल शासन के पक्ष में हैं’।
यह भी पढ़ें : मानव संसाधन मंत्री ने की घोषणा- नीट और जेईई मेन्स परीक्षा अब साल में दो बार होगी
दरअसल इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने एक खबर ट्वीट किया था। इसमें दावा किया गया था कि ‘पीडीपी विधायकों का एक बड़ा धड़ा बीजेपी आलाकमान के संपर्क में है और बीजेपी राज्य में सरकार बनाने की कोशिश में है’।
इस खबर का हवाला देते हुए उमर ने ट्वीट में भाजपा नेताओं को टैग किया और कहा कि ‘राम माधव के दावे के विपरीत, प्रदेश बीजेपी इकाई ने पीडीपी को तोड़ने के प्रयास पार्टी द्वारा किये जाने की बात स्वीकार की है। ऐसा लगता है कि किसी भी कीमत पर सत्ता दिशानिर्देशक सिद्धांत है’। बता दें कि भाजपा ने पिछले महीने प्रदेश की पीडीपी की गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था तब से वहां राष्ट्रपति शासन लागू है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


