Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज रविवार किन राशि वालों को मिलेगा धन, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 12 जुलाई का सटीक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज रविवार किन राशि वालों को मिलेगा धन, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 12 जुलाई का सटीक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज रविवार किन राशि वालों को मिलेगा धन, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 12 जुलाई का सटीक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज रविवार किन राशि वालों को मिलेगा धन, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 12 जुलाई का सटीक राशिफल /image: AI Generated

Modified Date: July 12, 2026 / 06:25 am IST
Published Date: July 12, 2026 6:23 am IST

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। 12 जुलाई रविवार को कुछ राशि के जातकों के लिए धन-लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा, तो वहीं कुछ लोगों को सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कि आज 12 जुलाई 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026 आज किस्मत आपका साथ देगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और वाहन खरीदने में जल्दबाजी न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

वृषभ राशि

मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा और पुराने अनुभव भविष्य में काम आएंगे। संतान पर थोड़ा ध्यान दें। सेहत को नजरअंदाज न करें। छोटी यात्रा या घूमने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन खुश रहेगा।

मिथुन राशि

आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यापार में किए गए बदलाव आगे चलकर लाभ देंगे। जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें और खुलकर बातचीत करें।

कर्क राशि

रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। साझेदारी में लाभ मिलेगा और विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि

आज जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। किसी से अपनी निजी बातें साझा न करें। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

घर में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के पुराने विवाद सुलझेंगे। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी। लोन से जुड़ा कोई काम भी पूरा हो सकता है।

तुला राशि

आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। धैर्य रखें और जरूरी काम टालने से बचें। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आज आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें। कुछ जरूरी खर्च बढ़ सकते हैं। सम्मान मिलने या कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सोच-समझकर बोलें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

धनु राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। काम में लापरवाही न करें। नया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है। मकान या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ है। मनचाहे कोर्स में प्रवेश मिलने की संभावना है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। किसी विरोधी से लेन-देन करने से बचें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि

प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें और किसी विवाद से दूर रहें।

मीन राशि

आज पैसों के मामले में सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के योग हैं। मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.