जम्मू-कश्मीर, रिसर्च स्कॉलर से आतंकी बने मन्नान वानी समेत 2 मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर, रिसर्च स्कॉलर से आतंकी बने मन्नान वानी समेत 2 मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर, रिसर्च स्कॉलर से आतंकी बने मन्नान वानी समेत 2 मुठभेड़ में ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 11, 2018 1:34 pm IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हदवाड़ा में सेना ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी मार गिराए हैं। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरु किया। सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

मारे गए आंतकियों में रिसर्च स्टूडेंट से आतंकी बना मन्नान बशीर वानी भी शामिल है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पीएचडी का छात्र वानी इस साल जनवरी में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ थाबता दें कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे निकाय चुनावों पर आतंकी साया बना हुआ है। आतंकी चुनाव बहिष्कार की धमकियां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : विजय माल्या को बड़ा झटका, अदालत ने दिए बेंगलुरु की संपत्ति जब्त करने के आदेश

चुनाव बहिष्कार की धमकी को देखेते हुए राज्य के संवेदनशील इलाकों में पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार को राज्य में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 13 जिलों में फैले 263 वार्डों में मतदान हुआ। दूसरे चरण में 30 फीसदी मतदान हुआ। राज्य में करीब 13 साल बाद नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में