Milk Price Hike: आम जनता को बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ दूध, अचानक हुई 5 रुपए की बढ़ोतरी, जानें अब एक लीटर के लिए कितने चुकाने होंगे पैसे

Ads

Milk Price Hike: आम जनता को बड़ा झटका! फिर महंगा हुआ दूध, अचानक हुई 5 रुपए की बढ़ोतरी, जानें अब एक लीटर के लिए कितने चुकाने होंगे पैसे

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 07:44 AM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 07:44 AM IST

Milk Price Hike | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • दूध के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • 1 जून से नई कीमतें लागू
  • जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन का बड़ा फैसला

जम्मू-कश्मीर: Milk Price Hike Jammu Kashmir पूरे देश में आए दिन महंगाई तेजी से बढ़ रही है। आए दिन पेट्रोल डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रही है। जिससे जनता की जेब पर बड़ा असर पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर जनता को भारी झटका लगा है। जम्मू कश्मीर में दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। (Milk Price Hike) जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

Milk Price Hike Jammu Kashmir जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (JKDFA) ने दूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला लिया है। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। एसोसिएशन का कहना है कि डेयरी कारोबार से जुड़े किसानों और सप्लायरों पर बढ़ते खर्च और महंगाई के दबाव को देखते हुए यह फैसला लेना पड़ा।

नई दरों के मुताबिक जम्मू शहर में फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं टोन्ड दूध 60 रुपये और डबल टोन्ड दूध 54 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा।

क्या है कीमत में बढ़ोतरी की वजह

एसोसियएशन का कहना है कि यह निर्णय संयोग से ‘वर्ल्ड मिल्क डे’ (विश्व दुग्ध दिवस) के मौके पर लिया गया है। JKDFA ने दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे कई बड़ी वजहें बताई हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, पशुओं के चारे, दवाइयों, परिवहन और अन्य जरूरी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते पुरानी कीमतों पर काम करना नामुमकिन हो गया था।

आपको बता दें कि दूध की कीमतों में ऐसे समय में बढ़ोतरी हुई है। जब आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। ईंधन, खाद्य पदार्थों, दवाइयों और अन्य जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में दूध की नई कीमतें क्या हैं?

फुल क्रीम ₹72, गाय का दूध ₹62, टोन्ड दूध ₹60 और डबल टोन्ड दूध ₹54 प्रति लीटर।

कीमतें कब से लागू हुईं?

1 जून से नई दरें लागू हो गई हैं।

कीमतें क्यों बढ़ाई गईं?

चारा, दवाइयों, परिवहन और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के कारण।