Home » Madhya Pradesh » Chhindwara Newlywed Dies Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Dowry Harassment
Chhindwara Newlywed Dies : एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा… नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप! आखिर क्या हुआ सोनिया के साथ?
Ads
छिंदवाड़ा में प्रेम विवाह के महज एक साल बाद नवविवाहिता सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने पति पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
छिंदवाड़ा :Chhindwara Newlywed Dies : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनिया के रूप में हुई है, जिसने महज एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुंडीपुरा थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
सोनिया की अचानक बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोनिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सोनिया की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और पति पर गंभीर आरोप लगाए।
मायके पक्ष ने पति पर लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। Newlywed Death सूचना मिलते ही कुंडीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेम विवाह के महज एक साल के भीतर हुई इस मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।