जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
राजौरी/जम्मू, 12 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ सांप को मारने, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने वन्यजीव संरक्षण विभाग में शिकायत दर्ज कराई है और उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, यह घटना राजौरी जिले के दस्सल गांव में हुई जहां आरोपी ने कथित तौर पर एक सांप को मारा और पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर साझा कर दिया।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कथित वीडियो में वह व्यक्ति सांप को ‘‘हिंदू देवी-देवता’’ बताकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता सुनाई दे रहा है। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और फिर डिलीट कर दिया गया।
भाषा
सुरभि संतोष
संतोष

Facebook


