मोबाइल फोन में लैंडलाइन रिसीवर लेकर क्यों घूम रहे प्रकाश जावड़ेकर ?
मोबाइल फोन में लैंडलाइन रिसीवर लेकर क्यों घूम रहे प्रकाश जावड़ेकर ?
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का नया अंदाज़ आपने देखा? अगर नहीं देखा तो हम आपको दिखाते हैं उनकी बिल्कुल ताजा-तरीन ये तस्वीर..
Javadekar’s fancy prop to prevent harmful cellphone radiation
Read @ANI story | https://t.co/03MUk8od0w pic.twitter.com/9eo3KsVu7H
— ANI Digital (@ani_digital) December 22, 2017
ये तस्वीर संसद भवन परिसर की है, जहां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हाथों में पर्पल कलर के लैंडलाइन रिसीवर पर किसी से बात करते नज़र आ रहे थे। उन्हें देखने वाले लोग हैरान हो रहे थे कि जब उनके दूसरे हाथ में उनका मोबाइल फोन दिख रहा है तो वे लैंडलाइन रिसीवर का इस्तेमाल आखिर क्यों कर रहे हैं? इस रिसीवर को उन्होंने एक वायर के सहारे मोबाइल फोन से उसी तरह जोड़ रखा था, जैसे चार्जर को मोबाइल फोन में लगाते हैं।
ये भी पढ़ें- शराब के नशे में धुत महिला ने मां और भाई को मार दी गोली
अब प्रकाश जावड़ेकर ने तो ये राज़ नहीं खोला कि उनके इस नए अंदाज़ के पीछे असली कारण क्या है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका मकसद मोबाइल फोन से होने वाले हानिकारक रेडिएशन से बचना भी हो सकता है। अब ये अलग बात है कि मोबाइल फोन से रेडिएशन को लेकर भी चल रही बहस किसी ठोस नतीजे पर अब तक पहुंची नहीं है। मोबाइल टॉवर्स को लेकर भी इसी तरह कई लोग मानते हैं कि इससे रेडिएशन होता है, जबकि सर्विस प्रोवाइडर्स दलील देते हैं कि नहीं होता।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


