झारखंड : आदित्यपुर इलाके में 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या

झारखंड : आदित्यपुर इलाके में 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या

झारखंड :  आदित्यपुर इलाके में 27 साल के युवक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: July 3, 2023 / 02:53 pm IST
Published Date: July 3, 2023 2:53 pm IST

सराइकेला, तीन जुलाई (भाषा) झारखंड के सराइकेला-खरसावां जिले में 27 साल के एक युवक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात रविवार रात को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में, मुस्लिम बस्ती में हुई है।

उन्होंने बताया कि फिरोज अंसारी को उसके घर के पास ही गोली मारी गई जो उसकी छाती और पेट में लगी। उसे टाटा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बिजली का काम करने वाला फिरोज कथित तौर पर ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त था।

पुलिस ने संदेह जताया है कि यह घटना इलाके में मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता के कारण हुई।

पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया और वहां के अधिकारियों से बात की। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में