झारखंड: भाजपा ने गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया

झारखंड: भाजपा ने गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया

झारखंड: भाजपा ने गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया
Modified Date: March 29, 2024 / 08:33 pm IST
Published Date: March 29, 2024 8:33 pm IST

रांची, 29 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को दिलीप कुमार वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उपचुनाव के लिए वर्मा के नाम को मंजूरी दी है। यह उपचुनाव 20 मई को होगा।

शाहदेव ने कहा, ‘‘वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता हैं और इस वक्त पार्टी में सचिव के पद पर हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ेंगे।’’

गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से रिक्त है। अहमद 14 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि झामुमो इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायक हैं। विधानसभा में भाजपा के 26, आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के एक-एक विधायक, दो निर्दलीय और एक मनोनीत सदस्य है।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में