कोरोना संक्रमण पर प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल हुए झारखंड के मुख्यमंत्री

कोरोना संक्रमण पर प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल हुए झारखंड के मुख्यमंत्री

कोरोना संक्रमण पर प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल हुए झारखंड के मुख्यमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 8, 2021 7:12 pm IST

रांची, आठ अप्रैल (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और टीकाकरण अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बृहस्पतिवार देर शाम आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए और कोविड महामारी और टीकाकरण की रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस मौके पर कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने अपनी बातों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा।

भाषा, इन्दु शफीक


लेखक के बारे में