स्कूल के छात्रावास में छात्रों को ‘सांप काटने’ की घटना पर झारखंड सरकार से रिपोर्ट तलब

स्कूल के छात्रावास में छात्रों को ‘सांप काटने’ की घटना पर झारखंड सरकार से रिपोर्ट तलब

स्कूल के छात्रावास में छात्रों को ‘सांप काटने’ की घटना पर झारखंड सरकार से रिपोर्ट तलब
Modified Date: July 13, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: July 13, 2026 8:52 pm IST

रांची, 13 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के लोहरदगा जिले में एक आवासीय विद्यालय के छात्रावस में कथित तौर पर सांप के काटने से एक छात्रा की मौत और तीन अन्य के घायल होने के मामले में राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि आयोग ने मुख्य सचिव को दो हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

इसमें कहा गया है कि एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि सात जुलाई को लोहरदगा जिले के एक उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय के छात्रावास में चार छात्राओं को सांप ने काट लिया।

बयान के मुताबिक, “आयोग का मानना है कि अगर खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह छात्राओं के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। इसलिए आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायल छात्राओं की सेहत की जानकारी भी शामिल करने को कहा गया है।”

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में